फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   200 people suffering from fever in pota barahi

पौटा-बराही में बुखार से 200 पीड़ित, एक की मौत

Thu, 30 Aug 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 30 Aug 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
200 people suffering from fever in pota barahi
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सिरसी के गांव पौटा और बराही में 200 से अधिक लोग बीमार हैं। अधिकतर को बुखार है। कुछ लोग गांव में उपचार करा रहे हैं। तमाम लोग मुरादाबाद, संभल, सिरसी और महमूदपुर के चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। गांव में अभी तक डाक्टरों की टीम नहीं पहुंची है। दो दिन पहले पोटा निवासी मजदूर गनपत (45) की बुखार के चलते मौत हो गई है। गनपत के बेटे जगपाल ने बताया कि उसके पिता को चार दिन से बुखार आया था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सप्ताहभर से दोनों गांव में बुखार ने पांव पसार लिए हैं। गांव में बीमारी की दहशत है।  
विज्ञापन


सिरसी के गांव बारीपुर भमरौआ में बुखार से 15 दिन के भीतर चार लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगा बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां दीं। गंभीर रूप से बीमार लोगों के खून के नमूने लिए गए। बारीपुर भमरौआ में स्वास्थ्य विभाग मौसमी बुखार की पुष्टि कर रहा है। लेकिन पौटा और बराही गांव में अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


सपा नेता सुहेल इकबाल ने ग्रामीणों की स्थिति देख कर चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों की माने तो पौटा गांव में तकरीबन 100 लोग बुखार से पीड़ित होंगे। गांव बराही में मरीजों की संख्या 100 से कम नहीं है।  बुखार से पीड़ित सभी लोगों  को लगभग एक जैसे लक्षण हैं। सर्दी लग कर बुखार आना और शरीर में कमजोरी। डा. जुहेब करीम ने बताया कि पौटा और बराही में टीमें गुरुवार को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, गांव चाचूनागल निवासी सुरेश सैनी का 16 वर्षीय बेटा सचिन की मंगलवार की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि दो दिन से अचानक बुखार आ गया। पहले गांव के चिकित्सक को दिखाया। फायदा नहीं होने पर संभल के निजी अस्पताल ले गए।

 

मंगलवार रात को  उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर गांव सौंधन स्थित एक इंटर कॉलेज में ग्यारवीं कक्षा का छात्र था। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में बनेश, सुखवीर, चंद्रपाल, पवन आदि बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed