फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   200 electric meter fault in mohahamadpur babai

मोहम्मदपुर बाबई में 200 मीटर फुंके

Sat, 05 May 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 05 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
200 electric meter fault in mohahamadpur babai
electricity
बनियाठेर थाने के मोहम्मदपुर बाबई गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना प़डा। हाईटेशन व एलटी लाइन के आपस में टकराने से फाल्ट हो गया। उसके बाद घरों में हाइटेंशन करंट द़ौड़ गया। एक पशु की मौत हो गई, कई ग्रामीणों को झटके लगे। करीब दो सौ मीटर फुंक गए। करीब चार घंटे लोग दहशत में रहे। लेकिन            किसी भी विद्युत अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन



विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने गांव के विद्युतीकरण के दौरान हाईटेंशन व एलटी लाइन एक ही पोल से गुजार दिया गया। जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया था। अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी व अवर अभियंता व प्रशासन को सूचना भी दी थी। जिलाधिकारी को भी एक लिखित पत्र देकर शिकायत की थी। क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन किसी अधिकारी ने ग्रामीणों की बात को नहीं सुना।
विज्ञापन



आखिरकार बिजली सुचारू हो गई, लेकिन शुक्रवार को करीब एक बजे हाइटेंशन लाइन भार के कारण झुक गई और दोनों लाइनों के तार आपस में टकरा गए, जिससे तेज धमाका हुआ, इसके साथ ही गांव के सभी घरों में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे करीब 200 मीटर जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल जाटव की करीब साठ हजार रुपये कीमत की भैंस करंट से मर गई। गांव के प्रेमपाल सिंह, चांदनी पुत्री नेम सिंह, उपदेश, लोकेश पाल तथा निहाल सिंह की पुत्री सहित छह ग्रामीणों को करेंट से जोरदार झटका लगा। 


कई घंटे लगाकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत किसी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ के फोन स्विच ऑफ मिले। 



आखिरकार, ग्रामीणों ने बिजली घर पर जाकर गांव की बिजली बंद कराई। चार घंटे पूरे गांव में ग्रामीणों ने आवाज लगाकर लोगों को सचेत किया  कि कोई भी व्यक्ति बिजली का स्विच या तार न छुए, कोई भी विद्युतचालित उपकरण न चलाए। विद्युतापूर्ति बंद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed