{"_id":"57d06efd4f1c1b7f2f319658","slug":"20-bachche-jakhmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उनका सिरसी, संभल, कुंदरकी और मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायलों में एक बच्चे की हड्टी टूटी है जबकि अधिकतर बच्चों के सिर और चेहरे पर चोट आई।
सिरसी स्थित बहमन पब्लिक स्कूल में आसपास के कई गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। बच्चों को लेने के लिए सुबह ही बस जाती है। बुधवार की सबुह करीब साढ़े सात बजे बच्चों को लेकर सिरसी जा रही थी। मुरादाबाद-संभल मार्ग पर मुरादाबाद के मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र बघा गांव के मोड़ पर एक ईंट भट्टे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली अचानक हाइवे पर आ गई। इससे अचानक ट्रैक्टर-ट्राली की साइड बस में लगने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
दो बार पलटे खाने से के बाद बस पेड़ से जा टिकी। उसके चारों पहिए ऊपर थे। बस के सभी शीशे टूट चुके थे। बताया जाता है कि बस में तीस बच्चे बस पर सवार थे। इसमें बीस से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। बस पलटते चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। कुछ ही देर में स्कूल का स्टाफ और अभिभावक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
घायलों को स्कूल की ही दूसरी बस से सिरसी के बहमन अस्पताल में भेजा गया। आठ बच्चों की गंभीर मानते हुए तत्काल संभल के निजी नर्सिंग होम में भेजा गया। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर कुंदरकी व मुरादाबाद के निजी अस्पताल में गए। वहां उनकी चोटों की मरहम पट्टी कराई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर उसका चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। बस को क्रेन से उठाया गया।
कई घंटे बाद सामान्य स्थिति में आ सके मासूम ः हादसे के कई घंटे बाद बच्चे सामान्य स्थिति आ सके। बस में सवार चौधरी गगनदीप ने बताया कि वह बीच की सीटों में था। बताया, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ईंट भट्ठे की ओर से आई और उसकी साइड बस में लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
संभल। बहमन पब्लिक स्कूल के प्रशासक असगर ने कहा कि बस पूरी तरह से फिट थी। चालक भी अनुभवी था लेकिन सड़क पर अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली आ जाने से हादसा हुआ है। एक बार तो बस बच कर निकल गई लेकिन ट्रैक्टर चालक ने ट्राली की साइड पीछे से मार दी। इसके बाद बस पलट गई। कालेज की ओर घायल बच्चों का उपचार कराया गया है।
मुझे हादसे की जानकारी मिल गई है। बस कौन चल रहा था। बस की फिटनेस थी या नहीं? घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच होगी। जहां तक हादसे रोकने का सवाल है उसके लिए परिवहन विभाग सतर्क है और बसों की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। -छवि सिंह चौहान. एआरटीओ।