फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1995 examinees gave joint entrance examination of BEd at seven centers

सात केंद्रों पर 1995 परीक्षार्थियों ने दी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
1995 examinees gave joint entrance examination of BEd at seven centers
संभल। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को संभल शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर ही परीक्षार्थियों को कमरों में जाने दिया गया। कुल 2200 परीक्षार्थियों में से 1995 शामिल हुए जबकि 205 अनुपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बनाए रखी।
विज्ञापन

संभल शहर में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय हयातनगर, एमजीएम महाविद्यालय, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज, शंकर इंटर कालेज, हिंद इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और जेडयू इंटर कालेज सरायतरीन को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 2200 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 1995 विद्यार्थी ही परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। बाकी 205 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पॉली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चली। दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। अफसरों ने कमरों का जायजा लिया। परीक्षा के उप समन्वयक डा.आबिद हुसैन हैदरी ने बताया कि कुल 1995 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा को लेकर निगरानी की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed