{"_id":"5cba275dbdec2214154ec167","slug":"191555703645-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोग घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोग घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। बबराला मुरादाबाद हाईवे पर उधरनपुर गांव के नजदीक ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद रोड पर जाम लगना शुरू हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएससी बहजोई भिजवाया गया धनारी थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी मोतीराम पुत्र चंद्र साहा एवं छत्रपाल पुत्र छन्नू सिंह बबराला की तरफ किसी गांव में ट्रैक्टर में लगी लेंटर वाली मशीन से लेंटर डाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक बबराला मुरादाबाद हाईवे पर उधरनपुर गांव के नजदीक कार ने सामने से ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर में भारी नुकसान हुआ है। वहीं कार में सवार सभी लोग थाना सिरोलिया के बड़ा गांव से बबराला की तरफ जा रहे थे। कार में सवार राकेश पुत्र शिवलाल एवं बिंटू पुत्र मिहिलाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को रोड से हटाकर यातायात सामान्य कराया। घायलों को डायल हंड्रेड एवं 108 के माध्यम से सीएचसी बहजोई पहुंचाया गया।