फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अपराध रोकने के लिए रजपुरा के टी प्वाइंट पर बनेगी पुलिस चौकी

अपराध रोकने के लिए रजपुरा के टी प्वाइंट पर बनेगी पुलिस चौकी

Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अपराध रोकने के लिए रजपुरा के टी प्वाइंट पर बनेगी पुलिस चौकी
बबराला। रजपुरा थाना में गंगा की तलहटी वाले सूनसान वाले इलाके में अपराधिक बारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चौकी बनाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे। रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गंगा की तलहटी का यह क्षेत्र बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बा से सटा है जिसके बीच में गंगा नदी बहती है। गंगा नदी के पुल को पार करने के बाद क्षेत्र के रिहायशी इलाके में पहुंचने से पूर्व करीब पांच किमी की दूरी तक ऐसा इलाका है जहां सुनसान जंगल है। रात में अकेले व एक दो लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। गवां-अनूपशहर मार्ग व बबराला अनूपशहर मार्ग पर रात में चलने वाले राहगीरों को कोई अप्रिय घटना होने का भय सताता रहता है। जहां पिछले पांच वर्षों में आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी है। बिहार के एक कैंटर को लूट कर दो भाइयों की हत्या करके यहीं डाल दिया गया था। हाल में 12 जुलाई की रात को पीतल से भरी चौदह लाख की मूर्तियों को लूटने के बाद लुटेरे इसी मार्ग से बुलंदशहर जनपद की ओर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed