{"_id":"5f2b05f08ebc3e3cd10876cc","slug":"19-new-corona-positive-in-sambhal-chandausi-news-mbd3582155185","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा बढ़कर हुआ 1061","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा बढ़कर हुआ 1061
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संभल जनपद में 19 नए लोग कोरोना जांच में संक्रमित मिले हैं। इनमें छह आरटीपीसीआर लैब और पांच लोग रैपिड एंटीजन किट की जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1061 तक पहुंच गई है। दो अगस्त को रैपिड एंटीजन किट की जांच में कोरोना संक्रमित एएसपी आफिस के दो कर्मियों सहित चार पुलिस कर्मी आरटीपीसीआर लैब की रिपोर्ट में भी पॉजिटिव मिले हैं।
जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आरटीपीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में एएसपी आफिस संभल के 43 वर्षीय और 34 वर्षीय दो सिपाही संक्रमित मिले हैं। पुलिस चौकी सिरसी के 58 वर्षीय एवं 52 वर्षीय दो सिपाही, बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव खटैटा निवासी 20 वर्षीय युवक, चंदौसी की आवास विकास कालोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी, बहजोई ब्लाक के गांव भवन निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, असमोली ब्लाक के गांव रचैटा निवासी 25 वर्षीय युवक, संभल कोतवाली निवासी 45 वर्षीय सिपाही, बहजोई के नया बाजार निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बराही में कैंप लगाकर रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। कैंप में 29 लोगों का सैंपल लिया गया। किट की जांच में इनमें से पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं।