फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   18 animals killed, two injured after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आकर 18 छुट्टा पशुओं की मौत, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
18 animals killed, two injured after being hit by goods train
धनारी (संभल)। चंदौसी-अलीगढ़ रेल लाइन पर धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर गांव के पास गुरुवार की सुबह जंगल में घूम रहे छुट्टा पशुओं का झुंड मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में 18 छुट्टा पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ व पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत छुट्टा पशुओं के शवों को दफन कराया। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र में अधिक संख्या में छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में घूमते रहते हैं। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी अलीगढ़ की ओर से आ रही थी। धनारी क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर गांव व रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ट्रैक पर अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। अलीगढ़ की ओर से आ रही मालगाड़ी उन्हें रौंदते हुए गुजर गई। हादसा होने पर मालगाड़ी चालक ने रेलवे स्टेशन पर जाकर गाड़ी को रोकी। सूचना स्टेशन मास्टर, जीआरपी व आरपीएफ को दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी, थाना धनारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां उन्हें 18 छुट्टा पशुओं के शव क्षतविक्षत हालत में पड़े मिले। दो अन्य पशु घायल अवस्था में थे। हादसे की सूचना पर मौके पर आसपास के गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थानीय पुलिस ने रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और मृत छुट्टा पशुओं के शव को ट्रैक से हटवाकर गड्ढे में दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed