फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लोकसभा चुनाव के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

लोकसभा चुनाव के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
बहजोई। लोकसभा चुनाव के लिए बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ईवीएम और निर्वाचन से संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 1642 बीएलओ ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को इसलामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

मतदाताओं को समय से मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दें। इसके अलावा सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदान से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। साथ ही बूथों पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही मतदान के दिन दिव्यांग और वृद्घ मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग करेंगे। इस बीच ईवीएम संबंधी भी जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी लवकुश त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम संभल दीपेंद्र यादव व तहसीलदार संभल समेत सभी बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed