फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   विधि विधान से की गई मां दुर्गा के छठे स्वरुप कात्यायनी की पूजा अर्चना

विधि विधान से की गई मां दुर्गा के छठे स्वरुप कात्यायनी की पूजा अर्चना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
विधि विधान से की गई मां दुर्गा के छठे स्वरुप कात्यायनी की पूजा अर्चना
चंदौसी। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप की मां कात्यायनी का श्रद्घालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। देवी भक्तों घरों के अलावा मंदिरों में महामाई के सामने मत्था टेका और गुणगान किया। शाम को महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कात्यायनी ऋषि ने तप करके देवी से वरदान मांगा था कि वह पुत्री रुप में उनके कुल में जन्म ले। देवी ने ऋषि की खुशी के कारण अपना अजन्मा रुप त्याग कर उनके घर पुत्री रूप में जन्म दिया।
विज्ञापन

इसी लिए इनका नाम देवी कात्यायनी पड़ा। मान्यता यह है कि इस रात देेवी जागरण और जप करने से साधक को सहज ही माता की कृपा का लाभ मिलता है। गुरुवार को देवी भक्तों ने सुबह घर में पूजा अर्चना करके मंदिरों में जाकर मत्था टेेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्घालुओं की लंबी लाइन लग गई। मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। श्रद्घालुओं ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में जाकर मां दुर्गा के छठे स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की और व्रत रखे।

घरों में महिलाओं ने भजत कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया। शाम को भी काफी संख्या में देवी भक्तों ने मंदिरों में जाकर महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed