फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

Tue, 04 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य
बबराला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में स्नान के लिए तड़के ही भीड़ उमड़ पड़ी और स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर हवन पूजन किया। इस दौरान गंगा तट पर मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

भादो के कृष्ण पक्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गंगा तट राजघाट पर सोमवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। पर्व पर व्रत रखने वाले सभी भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी और अपने पूर्वजों के नाम की भगत बजवाई। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा में स्नान करने से काफी पुण्य मिलता है। ऐसा पुराणों में कहा गया है। संस्कृति के रीति रिवाजों को लोग आज भी निभा रहे हैं। इसकी झलक गंगा में स्नान करने वालों को देखकर मिलती है। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सूरज को अर्घ्य भी दिया। कुछ लोगों और महिलाओं ने पुरोहितों से बाकायदा पूजा अर्चना करते हुए परिवार की मंगल कामना की। गंगा नदी का जलस्तर अधिक होने के बावजूद आस्था कम नहीं हुई और श्रद्धालुओं ने सावधानी पूर्वक स्नान किया। जबकि बारिश के दौरान श्रद्धालु भीगते नजर आए। जहां पुलिस व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर गहरे स्थानों से दूर रहने को सजग करते रहे। स्नान का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन



जाम में फंसे वाहन, राहगीरों को रही परेशानी
बबराला। राजघाट गंगा में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की वजह से भागीरथी मार्ग पर जाम लग गया। इससे न केवल वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई बल्कि राहीगरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी
बबराला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर में राजघाट गंगा में स्नान के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने घाट पर लगे मेले में घरेलू आदि सामान की खरीददारी की। मीना बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जहां महिला पुलिस कर्मियों ने निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed