{"_id":"5b47b87c4f1c1b92468b6306","slug":"171531426940-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व पीएसी पर पथराव में सात नामजद समेत पच्चीस पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व पीएसी पर पथराव में सात नामजद समेत पच्चीस पर रिपोर्ट
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया घाट में अचानक हुए पुलिस व पीएसी पर हमले के प्रकरण में पुलिस ने गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है जबकि बीस से 25 अज्ञात हैं। गिरफ्तारी के डर से ग्रामीण घर छोड़ कर भाग गए है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रजपुरा पुलिस ने तुमरिया घाट के धर्मवीर को चंडीगढ़ से किशोरी के साथ हिरासत में लिया था। जहां से दोनों को पुलिस रजपुरा थाने ला रही थी। हरियाणा के पानीपन जिले के थाना घरोंदा क्षेत्र में एक हाइवे पर धर्मवीर गाड़ी से कूदकर भाग गया जिसे पीछे से आ रही एक कार ने कुचल दिया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। अचानक गांव में फैली एक अफवाह ने ग्रामीणों को उकसा दिया और ग्रामीणों ने गांव में मौजूद पीएसी व पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में किसी प्रकार पीएसी व पुलिस कर्मियों ने जान बचाई। हालांकि, कुछ पुलिस कर्मी व पीएसी के जवानों को हल्की चोटें आईं। जबकि पुलिस की जीप व पीएसी की एक गाड़ी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इस संबंध में रजपुरा प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के काम में बाधा डालने व पुलिस पर हमलाकर करने के आरोप में गांव के सात लोगों के नामजद करते हुए लगभग 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोट-
पुलिस व पीएसी पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव व पुलिस के कार्य में बाधा डालने के आरोप में रजपुरा पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सात लोगों को नामजद व दो दर्जन को अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल गांव में शांति है।- आरएम भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
कोट-
पुलिस व पीएसी पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव व पुलिस के कार्य में बाधा डालने के आरोप में रजपुरा पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सात लोगों को नामजद व दो दर्जन को अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल गांव में शांति है।- आरएम भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन