{"_id":"5c27d7a7bdec2256f74c4c3f","slug":"161546114983-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराने वालों का साथ देगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराने वालों का साथ देगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
संभल। अतरासी स्थित मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इसमें पूरे मंडल में पार्टी का विस्तार करने की योजना बनाई गई।
बैठक में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में पार्टी पदाधिकारियों के चयन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को खड़ा कर दिया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी पूर दमखम से चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जिस पार्टी से भी गठबंधन करना पड़ेगा उससे किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी के जिलाध्यक्ष कैप्टन सर्वेश कुमार ने कहा कि पार्टी संभल जिले में पार्टी के 300 सक्रिय सदस्य और 3 हजार साधारण सदस्य अब तक बना चुकी है। जिले की कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों को पेंशन शुरू कराएगी। शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर पुन बहाल किया जाएगा। किसानों का कर्जा पूरी तरह माफ कराया जाएगा। इस अवसर सिद्धार्थ चौधरी, रामसरन यादव, मुन्नू यादव, शफीक अहमद वरकाती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।