फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   16 houses fell by rain, 11 injured

बारिश में 16 मकान गिरे, 11 घायल

Sun, 26 Aug 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 26 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
16 houses fell by rain, 11 injured
असमोली के खानपुर खुम्मार में बारिश में गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
 लगातार हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। भारी बरसात के चलते 16 मकान भर भराकर गिर गए हैं। गांव हैबतपुर में मकान के गिर जाने से उसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिरसी क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं, जुनावई में चार लोग मलबे में दब गए।      
विज्ञापन

                 
 हयातनगर क्षेत्र के गांव हैबतपुर में शुक्रवार देर रात बारिश के चलते राजपाल का मकान भर भराकर गिर पड़ा। इसमें राजपाल की पत्नी सोमवती और तीन बच्चे दब गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार सो रहा था। अचानक मकान की छत गिरने के साथ ही चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे परिजनों को बाहर निकाला। घायलावस्था में गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। साथ में उसका भतीजा बिट्टू भी सो रहा था। मलबे के नीचे दबने से बिट्टू की हालत गंभीर बनी हुई है। संभल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के साथ पास में बंधे पशु भी घायल हो गए हैं। उनका भी उपचार चल रहा है। मकान के मलबे के नीचे घरेलू सामान के साथ साथ अनाज और कपड़े आदि दब गए। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा गांव रहटौल में हुआ है। रामसेवक अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। अचानक लिंटर हिलने लगा, जिसे देखकर रामसेवक ने शोर मचा दिया। परिवार के सारे लोग बाहर आ गए। गांव खानपुुर खुम्मार में मुनाजिर और सईद के मकान की छत गिर गई। इसमें घरेलू सामान के साथ पांच बकरी दबने से घायल हो गई है। सिरसी क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में बारिश की नमी से मकान गिर गया।

इसमें एक महिला और मासूम को चोट आई है। पीड़ित दयाराम ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी ओमलता और उसकी मासूम बेटी सो रही थी। अचानक छत गिरने से दोनों घायल हो गई हैं। इसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी नसीर के मकान की दीवारें गिर गई है। असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी गौरी देवी का मकान गिर गया। इसमें अनाज, कपड़े और घरेलू उपयोग की चीजें दब गई। करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विधवा महिला ने राजस्व विभाग से आर्थिक सहायता की मांग की है। इसी गांव के कमल सिंह का मकान भी गिरा है। इसमें करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव असगरीपुर निवासी रफीक के मकान की छत अचानक भर भराकर गिर गई। शनिवार सुबह हुए हादसे में काफी नुकसान हुआ है। गांव हरिपुुर मिलक निवासी प्रदीप के घर में आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें कोई जनहानि नही हुई है, लेकिन घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए।

उधर, जुनावई में गुन्नौर थाना क्षेत्र के मणिकावली निवासी किसान जगदीश यादव के परिवार में मां रामादेई, बेटा टीकाराम सिंह, उसकी पत्नी रामबेटी तथा एक वर्षीय बेटी सहित चार लोग बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे मकान भरभरा कर ढह गया।


चारों लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, मलबा हटाकर सभी परिजनों को बाहर निकाला। चारो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी डा.मनोज कुमार ने तीन लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में रेफर किया है। गुन्नौर पुलिस एवं गुन्नौर तहसीलदार करम सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed