फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बिना चर्चा के सभासदों के हंगामे के बीच एक अरब से अधिक की आय-व्यय का बजट पारित

बिना चर्चा के सभासदों के हंगामे के बीच एक अरब से अधिक की आय-व्यय का बजट पारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिना चर्चा के सभासदों के हंगामे के बीच एक अरब से अधिक की आय-व्यय का बजट पारित
चंदौसी। नगर पालिका परिषद चंदौसी बोर्ड की बैठक में भारी शोरशराबे के बीच सिर्फ एक मिनट में 5323.67 लाख की आय व 5220.22 लाख के व्यय के साथ 103.45 लाख के लाभांश का बजट बिना चर्चा के पारित हो गया। हालांकि सभासदों का दावा है कि किसी सभासद ने बजट पारित होने पर अपनी स्वीकृति नहीं दी। एक सभासद ने तो अपना इस्तीफा देने की भी बात कही, जबकि पालिकाध्यक्ष का दावा है कि सर्व सम्मति से बजट पारित हुआ है। बजट पारित होने के बाद सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कार्यों को लेकर शोर शराबा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बजटीय बैठक अपने निर्धारित समय पर चेयरमैन इंदूरानी की अध्यक्षता व ईओ राज कुमार के संचालन में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने जानकारी चाही कि पालिका में अन्य पिछड़ी जाति के कर्मचारी किन किन वार्डों में तैनात है। पालिका ने यह तो बताया कि ऐसे 45 कर्मचारी है, लेकिन यह कहां तैनात है, यह नहीं बताया। इसे लेकर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वह ओबीसी कर्मचारियों की तैनाती की सूची उपलब्ध कराने पर अड़ गए। अधिशासी अधिकारी राजकुमार व सफाई निरीक्षक राजीव राजपूत इससे बचते रहे। आखिरकार सूची नहीं दी। सभासद लौंग श्री ने वार्ड में सभी नल खराब होने पर रोष जताया। इक्तेदार पाशा ने शहर में सही व खराब वाटर कूलर की जानकारी चाही। ऐसे की कई मुद्दों को लेकर हंगामा होता रहा। सदन के माहौल को देखते हुए चेयरमैन एक बार तो उठकर बाहर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद फिर लौटी तो सोची समझी रणनीति के तहत कार्यालय लिपिक ज्योति गोयल ने बजट पढ़ा। जिसमें कुल आय 5323.67 लाख व व्यय 5220.22 लाख, लाभांश 103.45 लाख रुपये होेने की जानकारी दी। कुछ सभासदों ने हाथ उठाए तो कुछ मामले को समझ ही नहीं पाए। तत्काल चेयरमैन ने बजट पास होने घोषणा कर दी। विमल चौधरी सहित कई सभासद बजट पर असहमति जताते रहे। लेकिन तब तक पालिकाध्यक्ष ने बैठक समाप्त होने का एलान कर दिया और खुद उठकर चली गईं।

सभासद ने किया इस्तीफा देने का एलान
चंदौसी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी। इसी दौरान वार्ड 10 के सभासद विमल कुमार ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अपना इस्तीफा लिखकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंप दिया। उसकी कापियां मीडिया कर्मियों को बांट दी। इस पर अन्य सभासदों ने ऐतराज किया और इस्तीफा वापस लेने को कहा। कुछ देर हंगामे के बाद इस्तीफा फाड़कर फेंक दिया गया।

-----------------------------------
पालिका का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया है। सभी सभासदों ने हस्ताक्षर किए हैं। कुछ विपक्षी सभासद हैं, वह जानबूझ कर विवाद पैदा करते आ रहे हैं। यदि बजट ही पास नहीं होगा तो शहर का विकास कैसे होगा। अब बजट पारित हुआ है तो तेजी के साथ शहर का विकास होगा। सभी वार्डो में निष्पक्षता के साथ कार्य कराया जाएगा। रही बात सभासद विमल कुमार के त्याग पत्र देने का तो इसके मैं अधिकृत नहीं हूं। यह सब सुर्खियों में बने रहने के लिए किया जा रहा है।
- इंदूरानी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed