फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बढ़ती गर्मी लोगों को घरों में कैद होने के लिए कर रही मजबूर

बढ़ती गर्मी लोगों को घरों में कैद होने के लिए कर रही मजबूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी लोगों को घरों में कैद होने के लिए कर रही मजबूर
संभल। लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी के तेवर अब बिगड़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। आसमान से बरस रही झुलसाने वाली आग का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। दिनभर सूर्यदेव के तेवर तीखे बने हुए हैं। इस बीच चलती गर्म हवाओं ने लोगो का घरों के अन्दर भी बुरा हाल कर दिया है। इन्हीं परिस्थितियों के परिणाम के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को गर्मी के कारण दिनभर लोग घरों में कैद रहे। कूलर पंखों के सहारे लोगों ने बामुश्किल दिन गुजारा। दिन ढलने पर लोग घरो से बाहर निकले। इससे शाम के वक्त मोहल्लों में थोड़ी चहल पहल दिखाई दी। सूर्य देव के तीखे तेवरों का असर सुबह से ही दिखाई देना आरंभ हो जाता है। दोहपर के समय यह गर्मी झुलसा देने के हालात पैदा कर देती है। लू के रूप में चल रही गर्म हवाऐं बेहाल कर देती हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर राहगीर पानी से गिला कपड़ा कर बांधकर चलते नजर आ रहे हैं। नौजवान इस गर्मी से राहत पाने के लिए तरणताल या निजी नलकूपो पर पहुंच जाते हैं। इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की माने तो इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। जिसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्ग जल्दी आ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में बचाव करना जरूरी है। हालांकि बढ़ती गर्मी के चलते लोग ज्यादातर बीमार हो रहे हैं। लोग गर्मी से राहत के लिए बारिश के लिए उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed