फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सोत नदी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने में राजस्व विभाग की मदद करेगी पुलिस

सोत नदी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने में राजस्व विभाग की मदद करेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सोत नदी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने में राजस्व विभाग की मदद करेगी पुलिस
संभल। सोत नदी पर अवैध कब्जे हटाने के लिए जब राजस्व विभाग के कर्मचारी जाएंगे तो पुलिस साथ में होगी। पुलिस और प्रशासन मिलकर अवैध कब्जों को हटाएगा। इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बारे में उप जिलाधिकारी ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की है। बैठक में तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध स्लॉटर हाउस बंद कराने व अतिक्रमण हटाने की भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कार्यालय में तहसील के चारों थानेदारों के साथ बैठक ली है। इसमें उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में जितने भी अवैध स्लॉटर हाउस संचालित हो रहे हैं। उन्हें बंद कराया जाए साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सोत नदी पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करेगी। टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहे साथ ही चिन्हित किए गए अवैध कब्जों को हटाने में मदद करे।
विज्ञापन

नगर में हो रही अतिक्रमण की समस्या पर चिंता जताई। कहा कि नगर में अतिक्रमण की समस्या विकराल हो चुकी है। इस समस्या के चलते लोग परेशानी का सामना करते हैं। इसलिए अतिक्रमण हटाने का काम जल्द किया जाए और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी की जाए। सभी थानेदारों से इन मुद्दों को गंभीरता से लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed