{"_id":"5cfeba1fbdec2207594b2dd9","slug":"156019765414-chandausi-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली चौराहे पर सोमवार की शाम सात बजे अकरौली चौराहे पर दो कारों के आपस में टकरा जाने के कारण पदो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को चंदौसी तो चार को मुरादाबाद ले जाया गया है।
अकरौली निवासी तालिब हुसैन सोमवार को अपनी पत्नी फरमाना, पुत्र अज्जू हुसैन के अलावा अपने साले कनीश, मुकीश, काशिब निवासी काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद के साथ मुरादाबाद में अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने गए हुए थे।
वापस लौटते समय अकरौली चौराहे पर उनकी सामने से आ रही कार से टकरा गई। तुरंत बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का तांता लग गया। लोग बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को चंदौसी भिजवाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए एक निजी वाहन से कनीश, मुकीश, जीनत, फरमाना तथा आजाद हुसैन को तत्काल मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। फिलहाल काशिब की हालत गंभीर बताई जा रही है। सामने से आई स्विफ्ट गाड़ी में सवार तीन लोग जो चंदौसी से रुद्रपुर जा रहे थे, गाड़ी में एयर बैग लगे होने के कारण गंभीर चोट लगने से बच गए।