फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सुबह की पहली किरण के बाद शाम को सूरज ढलने तक गर्मी का कहर जारी

सुबह की पहली किरण के बाद शाम को सूरज ढलने तक गर्मी का कहर जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुबह की पहली किरण के बाद शाम को सूरज ढलने तक गर्मी का कहर जारी
संभल। गुरुवार की शाम को अचानक हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदला तो गर्मी से काफी हद तक राहत मिली थी। लेकिन अगले ही दिन गर्मी का फिर से कहर जारी रहा। सड़कें गर्म और सूरज की तपिश आग उगलने जैसी महसूस हुई। लोग घरों से बमुश्किल बाहर निकले। राहगीरों के सफर के दौरान होश उड़े दिखे। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग बिलबिलाते नजर आए। दोपहर में सड़कोें पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जो बाहर निकला वह थोड़ी-थोड़ी देर बाद छाया और पानी तलाशता दिखा। बिजली की ट्रिपिंग से लोग घर में उबलने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश बढ़ती गई। ऊपर से गर्म हवाओं ने आग में घी का काम किया। लोगों को कड़ी धूप और भीषण गर्मी में अपने काम पर निकलना पड़ा। लेकिन ठिकाने पर पहुंचने के बाद कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जो जहां था वहीं दुबक कर रह गया। दिन में बिजली न रहने से पक्के मकान आग उगलते दिखे। घर में घुटन और बाहर सूरज की तपन से लोग बेहाल थे। सभी इस गर्मी से निजात के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


बढ़ता तापमान और बिजली की ट्रिपिंग बड़ी समस्या
संभल। शुक्रवार का दिन काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान उछलकर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि तीन दिन पहले 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म हवाओं के बीच बढ़ती गर्मी लोगों को बीमारी की चपेट में ला रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली ट्रिपिंग की समस्या लोगों को परेशान किए हुए है। दिनभर में कई बार बिजली गुल हो रही है। पक्के और छोटे मकानों में बिजली जाने पर आग बरसने लगती है। लोग बिजली समस्या से निजात की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed