फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नगर में रोडवेज व निजी बस स्टैंड बनाए जाने की कवायद हुई तेज

नगर में रोडवेज व निजी बस स्टैंड बनाए जाने की कवायद हुई तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर में रोडवेज व निजी बस स्टैंड बनाए जाने की कवायद हुई तेज
बहजोई। नगर में रोडवेज व निजी बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों को अब अधिक दिन तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर के पजाया के निकट जमीन पर रोडवेज व निजी बस स्टैंड बनाने की कवायद और तेज हो रही है। इस परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों समेत परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीब कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के एनएच पर इसलाम नगर मेन चौराहे पर खड़ी होने वाली रोडवेज व निजी बसों समेत टैक्सी आदि को हटाकर व्यवस्थित तौर पर एक स्थान पर खड़ा करने की कवायद के चलते एक स्टैंड होना आवश्यक है। इसके लिए एनएच पर नगर के पजाया के निकट खाली पड़ी सरकारी जमीन को चिह्नित करते हुए प्रक्रिया में तेजी लानी है।
विज्ञापन

सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि इसके अलावा बनाए जाने वाले बस स्टैंड पर यात्रियों को धूप से बचने के लिए टीन शेड, शीतल पेयजल व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। इस बीच डीएम ने यातायात प्रभारी को बस स्टैंड बनवाए जाने संबंधी निगरानी बनाए रखते हुए प्रतिदिन की प्रगति आख्या दिए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ चंदौसी पूनम मिश्रा, पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति, कोतवाल सतेंद्र भड़ाना, यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक, अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed