फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सोत नदी से अवैध कब्जे हटेंगे, प्रधानों का भी सहयोग लेगा प्रशासन

सोत नदी से अवैध कब्जे हटेंगे, प्रधानों का भी सहयोग लेगा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोत नदी से अवैध कब्जे हटेंगे, प्रधानों का भी सहयोग लेगा प्रशासन
संभल। नदी और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के संबंध में जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सक्रिय किया है। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी गुरुवार को दोपहर बाद असमोली विकास खंड के मनोटा स्थित मुख्यालय पहुंचे। ब्लाक सभागार में उन्होंने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

किस गांव में मनरेगा के तहत क्या काम चल रहे हैं। इसकी जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि जिन गांवों से होकर सोत नदी गुजर रही है, उन गांवों के प्रधान, नदी की सफाई के लिए मिट्टी संबंधी कार्य के प्रस्ताव तैयार कराएं। तकनीकी जांच और जरूरत को देखते हुए ऐसे प्रस्ताव मंजूर किए जाएंगे ताकि सोत नदी एक बार फिर जीवित हो सके। बैठक में ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी को सहयोग देने तथा नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम में भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन

नदियों और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों की ओर अमर उजाला ने अपने समाचारों के जरिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नदियों और तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए बहजोई में अधिकारियों के संग सोमवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा था कि मंगलवार से काम शुरू कराएंगे। मंगलवार को उन्होंने सोत नदी के सीमांकन का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी उमेश त्यागी कुमार त्यागी ग्राम प्रधानों के साथ मनोटा स्थित असमोली के ब्लाक मुख्यालय पर बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि नदियों को जीवित नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों को हम क्या जवाब देंगे। इस मौके पर प्रधानों ने कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में नदी की सफाई कराएंगे। नदी-नाले अवैध कब्जों से मुक्त कराएंगे। बैठक में खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed