{"_id":"5cf81203bdec2207014a2388","slug":"15597614065-sambhal-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के लिए जमा लोगों से पानी बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के लिए जमा लोगों से पानी बचाने की अपील
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। एक बार फिर ईदुल फितर की नमाज के दौरान पानी बचाने की अपील की गई। याद रहे कि इससे पहले भी जुमा तुल विदा में नबी-ए-करीम की हदीस-ए-मुबारक का हवाला देकर इस्लामिक धर्म गुरु ने पानी बचाने की पुरजोर अपील की थी।
पानी बचाने की अपील ओबरी गांव स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद रिजवान द्वारा बार-बार की जा रही है। बुधवार को ईदुल फितर की नमाज के लिए जमा हुए नमाजियों से पानी की उपलब्धता को लेकर आने वाली परेशानियों से आगाह किया गया।
उन्होंने कहा कि पानी की एक एक बूंद अनमोल है। खासकर सबमर्सिबल चलाने वालों को उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि पानी को यूं ही खुला न छोडे़ं। जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करें। पानी बचाना नबी-ए-पाक की सुन्नत भी है और वक्त की जरूरत भी।