फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   भरी पंचायत में धमकी से सहमा ग्रामीण का परिवार, गांव छोड़ने की तैयारी

भरी पंचायत में धमकी से सहमा ग्रामीण का परिवार, गांव छोड़ने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में धमकी से सहमा ग्रामीण का परिवार, गांव छोड़ने की तैयारी
असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के सीडलमाफी में एक ग्रामीण को भरी पंचायत में जान से मारने की धमकी दी गई। जान बचाने के लिए गांव से पलायन करने को कहा गया। पीड़ित परिवार डरा हुआ है। यदि सुरक्षा न मिली तो गांव से पलायन कर सकता है। सीडलमाफी गांव निवासी राजबहादुर शर्मा ने असमोली थाने में दी तहरीर में कहा है कि कुछ समय पहले उन्होंने राशन डीलर पर वितरण में अभद्रता करने और पूरा राशन न देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत के बाद राशन डीलर रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी दे रहा है और गांव से पलायन करने के लिए कह रहा है। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि इस मामले को लेकर 19 मई को गांव के लोगों और रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई थी। आरोप है कि भरी पंचायत में जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नही गांव से पलायन करने का दबाव बनाया गया। इससे पीड़ित डरा हुआ है। थानाध्यक्ष असमोली राकेश कुमार ने बताया कि सीडल माफी मढ़न चौकी क्षेत्र का गांव है। इसलिए पीड़ित की तहरीर मढ़न चौकी इंचार्ज को दी गई है। इस मामले में जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी वह कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed