फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ डा. शफीकुर्रहमान बर्क पांचवीं बार चुने गए सांसद

मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ डा. शफीकुर्रहमान बर्क पांचवीं बार चुने गए सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ डा. शफीकुर्रहमान बर्क पांचवीं बार चुने गए सांसद
संभल। उम्र 86 साल से अधिक। चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क अब पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान हैं। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके हैं।
विज्ञापन

मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। उनका सियासी सफर 52 वर्ष से ज्यादा पुराना है।
विज्ञापन

वह 1967 में संभल विधानसभा क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़े थे पर कामयाब नहीं हो सके थे। उन्हें राज्य विधानसभा के चुनाव में पहली कामयाबी 1974 में मिली थी। बीकेडी से विधायक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 1977 में जनता पार्टी और 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक बने। एक बार मुलायम सिंह यादव की सरकार में होमगार्ड विभाग के मंत्री भी रहे। संसद में उन्होंने 1996 में कदम रखा।

जनता दल के टिकट पर वर्ष 1996 के चुनाव में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 1998 और 2004 में मुरादाबाद संसदीय सीट से सपा के सांसद चुने गए। जबकि 2009 में संभल लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चौथी बार सांसद चुने गए। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने सपा से लड़ा था पर मामूली अंतर से हार गए थे। अब वर्ष 2019 में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से चुनाव जीते हैं और पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं।
प्रोफाइल
नाम- डा. शफीकुर्रहमान बर्क , निवासी- मोहल्ला दीपासराय, संभल
आयु- 86 वर्ष
शिक्षा-स्नातक (आगरा विश्वविद्यालय)

राजनीतिक कैरियर
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे।
संभल लोकसभा क्षेत्र से भी सांसद बने।
संभल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed