फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ईद पर और राजस्थान और मध्य प्रदेश में महकेगी संभल की सिवईं

ईद पर और राजस्थान और मध्य प्रदेश में महकेगी संभल की सिवईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ईद पर और राजस्थान और मध्य प्रदेश में महकेगी संभल की सिवईं
संभल। रमजान के मुबारक महीने में मीठी सिवईं की मांग खासतौर पर मुस्लिम परिवारों में हो रही है। इफ्तार और सहरी में रोजेदार सिवईं और जवे लेते ही हैं लेकिन सबसे ज्यादा मांग ईद के मौके पर होती है। संभल और हयात नगर सिवईं बनाने वालों के लिए खास है। यहां पर आठ कारखानों में मैदा से शानदार सिवईं तैयार की जाती है। इसकी भुनाई भठ्ठी में इस तरह से होती है कि जब सिवईं पकती तो महकती है। इसीलिए इसकी मांग आसपास के शहरों से ज्यादा मध्य प्रदेश और राजस्थान में है।
विज्ञापन

वैसे तो 26 रुपये प्रति किलोग्राम मैदा से तैयार होने वाली सिवईं बनकर 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम तक थोक में बिकती है लेकिन फुटकर भाव 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम है। भुनी हुई सिवईं के छोटे पैकेट भी हैं। एक पैकेट में 160 ग्राम सिवईं भरी जाती है जो थोक में छह रुपये का है पर फुटकर में दस रुपये प्रति पैकेट बिकता है। सिवईं निर्माता मोहम्मद शाकिर ने बताया कि संभल में आठ कारखाने हैं।
विज्ञापन

इनकी सिवईं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान भी जाती है। उनकी सिवईं का बड़ा हिस्सा अलीगढ़ में खपत होता है। अलीगढ़ के बाद आगरा मंडी है जहां से यह सिवईं मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए जाती है। संभल की सिवईं ईद पर मध्यप्रदेश और राजस्थान में खासतौर से पसंद की जाती है। अकेले उनके कारखाने से 70 टन माल एक सीजन में तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान है कि सात सौ से आठ सौ टन मैदा की सिवईं एक वर्ष में संभल से तैयार होकर निकल जाती होगी। क्योंकि अपनी क्वालिटी और स्वाद के लिए अब संभल की सिवईं मशहूर हो चुकी है। इस सिवईं को जहां मुस्लिम समाज के लोग रमजान में खासतौर पर पसंद करते हैं वहीं हिंदू समाज में भी इसकी पहचान है। इसीलिए वर्ष भर थोड़ा-थोड़ा माल संभल से जाता रहता है। सिवईं बनाने का काम संभल में कई दशकों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed