{"_id":"5ce6f208bdec2207177165d1","slug":"15586391635-sambhal-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव परिणाम के बाद संभल में सतर्कता, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव परिणाम के बाद संभल में सतर्कता, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मतगणना के दौरान समर्थकों में उत्सुकता बनी रही। शहर में जगह-जगह एकत्र लोग चुनाव कौन जीतेगा, इसी सवाल पर गुरुवार को दिन भर चर्चा करते नजर आए। शांतिपूर्ण माहौल में हर रोज की तरह गुरुवार का दिन भी बीता। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शहर की स्थिति को लेकर दिन में कई बार जानकारी ली है। इस दौरान शहर के नौ स्थानों पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों ने निगरानी रखी। ड्रोन कैमरे भी लगाए गए।
बल्ले की पुलिया और दीपासराय इलाके में अधिक सतर्कता बरती गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ शहर में निकले। सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी में उन्होंने शंकर चौराहा, चंदौसी चौराहा, नूरियो सराय, सरथल चौकी, जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई।
सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी नजर बनाए रखी गई। मुख्य चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती रही। चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार की शाम संभल में सतर्कता को बढ़ाया गया है। क्योंकि चुनावी परिणाम पर प्रतिक्रिया से विवाद होने का अंदेशा बढ़ा है।