फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजायमान हो उठे देवी मां के मंदिर

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजायमान हो उठे देवी मां के मंदिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजायमान हो उठे देवी मां के मंदिर
संभल। नवरात्र के तृतीय दिन देवी मां के मंदिरों में मां दुुर्गा के तृतीय स्वरुप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां चंद्रघंटा के जयकारों से मंदिर गूंजायमान हो उठे। पूजा अर्चना के साथ मां की आरती की गई। भक्तिमय माहौल में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। देर रात तक देवी मां के मंदिर जगमगाते रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला हल्लूसराय स्थित मां चामुंडा देवी के मंदिर में भोर से ही भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। जैसे-जैसे सूर्य निकलता गया भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। मां चंद्रघंटा के रुप में सजी माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। रोली, चंदन, चावल, मिश्री और प्रसाद चढ़ाकर मां को चुनरी उड़ाई। भव्य सजावट का नजारा देख भक्त हर्षित हो उठे। शाम के समय आरती की गई। जिसमें भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में भीड़ इतनी कि मां के दर्शन करना मुश्किल हो गया। आरती के बाद लाइन में लगे भक्तों ने दर्शन किए और मां से मन्नत मांगी। हयातनगर और घुघावली देवी मंदिर में सुबह से ही भीड़ लगी रही। भक्त आते रहे और पूजा अर्चना के बाद जाते रहे। पुजारी इंद्रपाल ने बताया कि नवरात्र की समाप्ति पर 13 अप्रैल को मां का जागरण और भंडारा होगा। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed