फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर में बाइक सवारों को रोडवेज ने कुचला, एक की मौत

गुन्नौर में बाइक सवारों को रोडवेज ने कुचला, एक की मौत

Tue, 25 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर में बाइक सवारों को रोडवेज ने कुचला,  एक की मौत
गुन्नौर/बबराला। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रोडवेज ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली के नीतू (20 वर्ष) पुत्र रामअवतार सोमवार की सुबह को अपनी बहन रीना को उसकी ससुराल पहुंचाने कासगंज जिले के कस्बा सोरों गया था जिसके साथ में गांव के जानकी प्रसाद पुत्र धर्मपाल भी थे। जहां से दोनों लोग देर शाम घर वापस लौट रहे थे कि क़रीब सात बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर कस्बा गुन्नौर में भारत गैस कार्यालय के सामने पीछे से आ रही एक रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठे नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे जानकी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जबकि नीतू के शव को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकी प्रसाद ने पहना था हेलमेट, इसलिए बच गई जान
बबराला/गुन्नौर। बाइक सवारों के लिए हेलमेट कितना आवश्यक है इसका अंदाजा इस हादसे से लगाया जा सकता है। जिस वक्त बाइक रोडवेज ने टक्कर मारी उस वक्त बाइक चला रहे जानकी प्रसाद ने हेलमेट पहना था जबकि नीतू ने हेलमेट नहीं पहना था जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। अगर नीतू ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed