फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को एकत्र कांग्रेसियों की पुलिस से खींतचान. सड़क पर मची अफरातफरी

संभल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को एकत्र कांग्रेसियों की पुलिस से खींतचान. सड़क पर मची अफरातफरी

Tue, 06 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
संभल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को एकत्र कांग्रेसियों की पुलिस से खींतचान. सड़क पर मची अफरातफरी
पुतला फूंकने गए कांग्रेसियों की पुलिस से खींचतान
विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित किए जाने का विरोध किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नहीं फूंकने दिया पुतला, कांग्रेसियों के हाथ से छीन ले गई पुलिस
कानून व्यवस्था के सवाल पर पुतला फूंकने के लिए एकत्र हुए कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। कानून व्यवस्था के सवाल पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को जमा हुए कांग्रेसियों की पुलिस से जमकर खींचतान हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दस मिनट तक खींचतान और हंगामे भरा माहौल रहा। भारी पुलिस बल होने से कांग्रेसी पुतला नहीं फूंक सके। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया। इसे लेकर सड़क पर अफरातफरी मच गई। कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।
मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित किए जाने का विरोध करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सोमवार को सुबह 11 बजे संभल के चौधरी सराय में एकत्र हुए थे। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद नेतृत्व कर रहे थे। कांग्रेसियों के हाथ में पुतला था और पुतला दहन रोकने के लिए कोतवाली की पुलिस पहले से अलर्ट थी। प्रभारी निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ चौधरी सराय में खड़े थे। उनके साथ महिला पुलिस भी थी। असल में पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कांग्रेस के कार्यकर्ता योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंकने वाले है। इसलिए जैसे ही कांग्रेस चौराहे पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी में रखे पुतले पर पुलिस की नजर पड़ गई। पुतला फूंकने के लिए जैसे ही कार्यकर्ताओं ने उसे निकाला। पुलिस कर्मियों ने उसे छीना और घेराबंदी कर ली। इसे लेकर ही खींचतान के साथ अफरातफरी भरा माहौल बन गया। कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। जब कांग्रेसियों ने पुतला वापस लेने का प्रयास किया तो फिर पुलिस से नोकझोंक हो गई पर कांग्रेसी प्रदेश सरकार का पुतला हासिल न कर सके। पुतला फूंकने के लिए एकत्र कांग्रेसियों में शिवकिशोर गौतम, शमीम चौधरी, नरेंद्र कुमार मिश्रा, डा. सलाउद्दीन, फुरकान कुरैशी, आरिफ तनवीर, सरवर हुसैन, अकील मिस्त्री, हकीम जिलानी, सलमान तुर्की, वासुदेव, अंजार मंसूरी, इफ्तेखार कुरैशी, सरफराज कुरैशी, मोहम्मद नफीस, इकराम, जावेद अशरफ, पप्पू कश्यप, मोहम्मद नफीस शाहिद हुसैन, अंबरीश आर्य, सुमन त्यागी, राजेश्वरी त्यागी, अरविंद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


सीएम का नहीं था पुतला : शहर अध्यक्ष
संभल। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा कि हमने पुतले पर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था जबकि पुलिस को लग रहा था जैसे पुतला सीएम योगी आदित्यनाथ का हो। जब पुलिस से कहा गया कि प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है तो पुलिस ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed