{"_id":"5935af394f1c1b02568b45cc","slug":"14966905037-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों की हड़ताल आज, दिल्ली में होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों की हड़ताल आज, दिल्ली में होगी रैली
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज नहीं खुलेंगे निजी अस्पताल और क्लीनिक
आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों की हड़ताल आज, दिल्ली में होगी रैली
चिकित्सा सेवाएं ठप होने से मरीजों को आएगी दिक्कत, सरकारी अस्पताल का रहेगा सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। क्लीनिकल स्टैबलेसमेंट एक्ट के विरोध में आईएमए आंदोलित है। आईएमए के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिले में अधिकतर डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। कई डाक्टर आईएमए की ओर से दिल्ली में बुलाई की रैली में शामिल होंगे। रैली सुबह 9.00 बजे दिल्ली के राजघाट से शुरू होगी और दोपहर दो बजे इंदिरागांधी स्टेडियम में जाकर खत्म होगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संभल ब्रांच के सचिव डा. एके त्यागी ने बताया कि मंगलवार को आईएमए के आह्वान पर पूरे देश में डाक्टरों की हड़ताल रहेगी। संभल के अस्पताल भी बंद रहेंगे। दिल्ली में डाक्टरों की रैली होगी। रैली में संभल के डाक्टर भी शामिल होंगे। प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए सोमवार को बैठक हुई है। बैठक में डा. अरविंद गुप्ता, डा. यूसी सक्सेना, डा. नितिन कुमार, डा. प्रशांत वार्ष्णेय, डा. केहर, डा. बीके पूनिया, अनिल श्रोतिय आदि रहे।
कोट-
संभल जिले में आईएमए की सभी सदस्य मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित रहेंगी। सरकारी चिकित्सकों से भी हड़ताल में सहयोग मांगा गया है। निजी क्लीनिक तो पूरी तरह से बंद रहेंगे। वैसे आईएमए की ओर से जो आह्वान किया गया है उसके मुताबिक क्लीनिक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। शाम की शिफ्ट में अगर डाक्टर उपलब्ध हैं तो वे अपना क्लीनिक खोल सकते हैं।
विज्ञापन
डा. एके त्यागी, सचिव, आईएमए संभल।
यह हैं प्रमुख मांगें
चिकित्सकों और चिकित्सकीय संस्थाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने केे लिए केंद्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाया जाए?
मेडिकल छात्रोँ को एमबीबीएस के बाद एक और टेस्ट देने के लिए बनाए जा रहे प्रस्ताव को खारिज किया जाए।
डाक्टरों और चिकित्सा प्रतिष्ठानों का पंजीकरण एकल विंडो पर किया जाए।
डाक्टरों के लिए दवाई का पर्चा लिखने में स्वायत्तता बनाए रखी जाए।
एलोपैथिक दवाओं को दूसरी पैथी के डाक्टर मरीजों के लिए न लिखें।
हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 19 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाए।