{"_id":"5bca2f25bdec22698c6e3ba4","slug":"141539976997-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल 21-53-14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल 21-53-14
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां/बबराला। दशहरा के मेले से घर वापस लौट रहे लोगों की दो बाइकों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठे एक किशोर और दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को उठाने के दौरान परिजनों ने रजपुरा पुलिस से तीखी नोकझोंक की। कुछ लोगों के समझाने के बाद में मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के पुरुषोत्तम (26 वर्ष) गांव के ही युवकों के साथ शुक्रवार को कस्बा गवां के दशहरा के मेले में आए थे। जहां से सभी लोग देर शाम घर लौट रहे थे जिनके साथ एक बाइक और चल रही थी इस पर तीन लोग सवार थे। जैसे ही दोनों बाइक गवां-अनूपशहर मार्ग पर महाराजा होटल के निकट पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे हैं एक अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक पर बैठा भतीजा कृष्णा (11 वर्ष) और दूसरी बाइक पर सवार नीरेश (16 वर्ष) (18 वर्ष) और देवकी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में गवां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस शव का पंचनामा भर वहां से उठा रही थी कि मृतक के परिजनों ने एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक के नहीं आने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में सामाजिक लोगों ने परिजनों को समझाया। जिसके बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि परिजनों से किसी प्रकार की कोई नोकझोंक नहीं हुई और बाइक चला रहे चचेरा भाई महिपाल की ओर से तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा लिखा जा रहा है। चला रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।