{"_id":"5ba69df4867a5501332a65d2","slug":"141537646068-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में विकास और गुड्डू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में विकास और गुड्डू ने मारी बाजी
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां/बबराला। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध और चित्रकला पर आधारित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए गए।
कस्बा गवां के हरि बाबा जनता इंटर कालेज में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत विकास खंड रजपुरा की ब्लॉकस्तरीय निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज के विकास कुमार प्रथम, सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज रजपुरा की सोनिया वर्मा द्वितीय और हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज की चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि निबंध प्रतियोगिता में सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज रजपुरा के गुड्डू प्रथम, हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज के वैभव द्वितीय और सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज रजपुरा की पलक तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।