{"_id":"593854364f1c1b027d8b45e1","slug":"141496863798-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और आंधी से ग्रामीण क्षेत्र के 400 गांवों की बिजली लाइनों ब्रेक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और आंधी से ग्रामीण क्षेत्र के 400 गांवों की बिजली लाइनों ब्रेक डाउन
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश से 400 गांवों की लाइनों ब्रेक डाउन
जगह-जगह लाइनें टूटी, बिजली के पोल उखड़े, गांवों में छाया रहा अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
बारिश और आंधी से ग्रामीण क्षेत्र के 400 गांवों को विद्युुत आपूर्ति देने वाली हाईटेंशन लाइने ब्रेक डाउन हो गई है। जिसके चलते गांवों में अंधेरा छा गया है। कई स्थानों पर बिजली लाइनों के तार टूट गए है। असमोली क्षेत्र में विद्युत लाइन के तीन पोल भी टूट गए है। बिजली विभाग ने जल्द ही लाइनें दुरुस्त कराकर बिजली देने का दावा किया है।
मंगलवार की रात से ही बादलों ने करवट बदल ली थी। रात्रि 12.00 बजे के बाद काली घटा के साथ आए बदरा जमकर बरसे। बुधवार को दिन में 8.00 बजे तक रुक-रुक बरसात होती रही। बरसात के साथ आई आंधी बिजली की लाइनों पर कहर बनकर टूटी। तहसील क्षेत्र के सिंहपुरसानी, सलखना, पत्तेहपुर, टांठा कोठी, सैदपुर गंगू, सैदपुर जसकोली, एंचोड़ा कंबोह, चिमयावली, नेकपुर, रुस्तमपुर न्यायावली बिजली घरों को जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन हो गई। जगह-जगह तार टूट गए। असमोली क्षेत्र में बिजली खंभे तक टूट गए। इन बिजलीघरों से जुड़े करीब 400 गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली की समस्या ग्रामीणों को परेशान कर रही है। वहीं लाइनमैनों ने टूटी को सही करने के लिए सुबह होते ही काम शुरू कर दिया था लेकिन बुधवार शाम तक लाइनें ठीक तरक से दुरुस्त नहीं हो पाई थीं। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बिजली लाइनें दुरुस्त कराई जा रही है। जल्द ही ग्रामीणों को आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।
धड़ाम विद्युत व्यवस्था से लोगों में आक्रोश
संभल। जन समस्या निवारण संगठन ने धड़ाम हुई विद्युत व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सुचारु रूप से नागरिकों को आपूर्ति दिए जाने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष खिजर गौस ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली को देखकर पता लग रहा है कि विभाग के अफसर सरकार के फरमानों का मजाक उड़ा रहे हैं। दिन तक ट्रांसफार्मर फुंके पड़े रहते हैं लेकिन उन्हें बदला नहीं जाता। समस्या का समाधान न होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव करने का निर्णय लिया। काशिफ रजा, शहरोज, अनोज, मुनेश यादव, डा. नासिर, शकुंतला देवी, रिहान खान आदि रहे।