फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
चंदौसी। शहर कोतवाली के सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में समझाने पर मामला शांत हो गया और परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के गांव नरौली के मोहल्ला कुरैशियान निवासी एहसान की पत्नी रानी (25) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन चार दिन पूर्व रानी को सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए। बड़े ऑपरेशन के बाद महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन महिला के शरीर में खून की कमी होने के कारण चिकित्सक ने परिजनों को ब्लड लाने को कहा।
विज्ञापन

परिजन ब्लड ले आए और महिला को चिकित्सक ने ब्लड चढ़ा भी दिया। मंगलवार की सुबह महिला के परिजन की मौजूदगी में चिकित्सक ने उसे उठाकर बैठाया। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण रानी की मौत हुई। अगर हालत सही नहीं थे तो रेफर क्यों नहीं किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

इसी दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज शर्मा समेत कई लोग वहां आ गए। जिनके समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। चिकित्सक का कहना था कि महिला को सेप्टिक हो गया था। रिकवर करने के काफी प्रयास किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed