{"_id":"5f6e4db28ebc3ea3736f2ab2","slug":"13-nes-corona-cases-found-chandausi-news-mbd363840627","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जनपद में 13 नए कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा पहुंचा 2157","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जनपद में 13 नए कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा पहुंचा 2157
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 13 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। इसी के साथ आंकड़ा बढ़कर 2157 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आइसोलेट करने में लगी है।
शुक्रवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में असमौली ब्लाक क्षेत्र के गांव इकरोटिया 55 वर्षीय महिला, इसी गांव की निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। बनियाखेडा ब्लाक क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला, इसी गांव का निवासी 12 वर्षीय बालक, चंदौसी के मोहल्ला ब्रह्म बाजार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा चंदौसी के मोहल्ला डिस्पेंशरी रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के सुभाष रोड निवासी 45 वर्षीय महिला, रामस्वरूप रोड निवासी 66 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। बनियाखेडा ब्लाक के गांव बुधनगर खंडुआ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, चंदौसी के मोहल्ला आवास विकास निवासी 30 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला डेहरिया निवासी 86 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला डेहरिया निवासी 52 वर्षीय महिला, मोहल्ला डेहरिया निवासी 18 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को आइसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजन, उनके पड़ोसियों को चिह्नित कर रही है। सूची बनाकर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।