{"_id":"5bc4e93abdec2269625f529a","slug":"11539631418-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को दी पटखनी
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। तीन दिवसीय विशाल दंगल के अंतिम दिन दर्जनों पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दंगल की आखिरी कुश्ती में मेजबान पहलवान लाला ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को चित कर अखाड़ा अपने नाम कर लिया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजोड़ा डांडा के बाबा रामगिरि आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय दंगल में अंतिम दिन मशहूर पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें पहलवानों ने अपने अनुभव और दांवपेंच दिखाकर दर्शकों के इनाम और तालियों को बटोरा। पहली कुश्ती में जिजोड़ा के विष्णु ने जहांगीराबाद के सतीश को पटखनी दी। लोनी के पहलवान मुनीश ने जिजोड़ा के अनुज को चित कर दिया। चंदौसी के यामीन ने हापुड़ के शहनवाज को पराजित कर दिया। अखाड़े के अंतिम मुकाबले में मेजबान जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को पटखनी देकर इनामी कुश्ती अपने नाम कर ली। इसके अलावा दिल्ली, एटा, हरियाणा आदि के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। बेहद रोमाचंक मुकाबले देखने को मिले। इस मौके पर मदनलाल शर्मा, महेश मिश्रा, राजेश शर्मा, अजयपाल सिंह, नरेश पाल आदि का सहयोग रहा।