फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रघुपुर पुख्ता में तीव्र गति से बह रहा गंगा का पानी

रघुपुर पुख्ता में तीव्र गति से बह रहा गंगा का पानी

Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
रघुपुर पुख्ता में तीव्र गति से बह रहा गंगा का पानी
संभल/बबराला/जुनावई। गंगा नदी के रौद्र रूप के बाद अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गंगा नदी का पानी अब रघुपुर पुख्ता की तकरीबन सभी गलियों में प्रवेश कर चुका है जिसका बहाव अत्यंत तीव्र है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन न केवल अस्त-व्यस्त है बल्कि रोजमर्रा की चीजें लाने ले जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। इस संपर्क मार्ग के चार स्थानों पर बाढ़ का पानी करीब दो फीट ऊंचा और तेज बहाव के साथ चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। एहतियाती सुरक्षा के लिए गांव में प्रशासन की ओर से तीन नाव लगाई गई हैं जिनकी मदद से कामकाज सुचारु कराया जा रहा है। अगर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही तो गांव के हालात और भी बिगड़ सकते हैं। बहरहाल गांव में दर्जनों परिवारों की चौखट पर गंगा ने दस्तक दे दी है। जहां कई घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से गंगा में अत्याधिक पानी छोड़े जाने के बाद जुनावई क्षेत्र के रघुपुर पुख्ता गांव में गंगा नदी का पानी चारों ओर घेरा बनाते हुए बहुत ही तीव्र गति से बह रहा है। मंगलवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय वाली गली में करीब 6 से 7 फीट गहरा पानी निकल रहा था। जबकि गांव को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग मिठनपुर-सांकरा की पक्की सड़क पर चार स्थानों से दो फीट ऊंचा पानी निकल रहा है। यह पानी गांव में घुसने के बाद सभी गलियों को जलमग्न कर रहा है। और इन गलियों के रास्ते गंगा के पानी ने ग्रामीणों की घरों की चौखट पर दस्तक दे दी है जिससे ग्रामीण न केवल परेशान हैं बल्कि उनके चेहरे पर मकान धसने अथवा गिरने की चिंता छा रही है। प्रशासन की ओर से गांव में बाढ़ चौकी मदद के लिए ग्रामीणों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दे रही है।
विज्ञापन


राजस्व टीम ने नाव से किया भ्रमण
बबराला/जुनावई। गांव में एहतियातन सुरक्षा के लिए तैनात की गई राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को नाव पर सवार होकर गांव के पानी का जायजा लिया और हालात से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। लेखपाल आबिद अली, आकाश वार्ष्णेय, धर्मपाल सिंह, अमित कुमार, शिवम वार्ष्णेय ने ग्रामीणों से बात कर पूरी स्थिति के बारे ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी
बबराला/जुनावई। गुन्नौर तहसील की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी पूरी तरह से जमा हो गया है जिससे यहां के हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। क्षेत्र के मेगरा, नरुपूरा, भाबरू की मढैया, शालिंग की मढैया, उदियानगला, तोतापुर, समसपुर गंग, बझांगी आदि गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी है।

रघुपुर पुख्ता में इनके घरों में घुसा पानी
बबराला/जुनावई। गांव के प्रेम पाल सिंह, उजियारी, करनसिंह, राजवीर सिंह के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जबकि दर्जनों लोगों के पशुशाला में बाढ़ का पानी घुसा है जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


बाढ़ की बदनामी से नहीं आते शादी के रिश्ते
बबराला/जुनावई। रघुपुर पुख्ता के ग्रामीणों का मानना है कि उनके गांव में गंगा के पानी का समाचार जब मीडिया में आता है तो लोग इसे बाढ़ ग्रस्त गांव मानते हुए शादी के रिश्ते करने से कतराते हैं जिससे गांव के लोगों में बच्चों के भविष्य की चिंता सताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed