{"_id":"5b490a014f1c1be94b8b460d","slug":"11531513345-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर विधायक ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर विधायक ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान लापरवाही व प्रसव के लिए प्रसूता को निजी अस्पताल में भेजे जाने की शिकायत को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां मरीज से लेकर तीमारदार तक अस्पताल में अवैध बसूली के खेल व मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताने लगे। कुछ लोगों ने स्टाफ नर्स पर अवैध बसूली करने और प्रसूताओं को निजी अस्पताल में भेजने की शिकायत की। विधायक ने भरोसा दिया कि स्वास्थ्य विभाग में
गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11 बजे कस्बा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने मरीजों को हाल जाना। पर्ची काउंटर व दवा कांउटर के संचालन को देखा। जिसके बाद आपातकालीन परिसर में गए। जहां चिकित्सक नदारद मिले। फार्मासिस्टों से चिकित्सकों के अभाव का दर्द बताया। मरीजों को बेहतर सुविधा के लिए विधायक स्टाफ को सचेत किया। जिसके बाद विधायक प्रसव हॉल में गए जहां कई लोगों ने यहां की स्टाफ नर्स पर अवैध बसूली का आरोप लगाया और गंभीर हालत न होने पर प्रसूताओं को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भेजे जाने की बात कही। आरोप है कि स्टाफ नर्स जिस अस्पताल को भेजती है वहां प्रसव के दौरान ऑपरेशन बताया जाता है और लोग जान बचाने के लिए मजबूरी में कराते है अत्याधिक खर्च करते है। विधायक ने स्टाफ नर्स को चेतावनी देते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन लगाया और ऐसी गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई की बात कही। विधायक ने सभी भरोसा दिया अगर भविष्य में प्रसूतओं के साथ ऐसा बर्ताव हुआ। तो इसकी शिकायत शासन में करेंगे।