फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   शेरवानी ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना

शेरवानी ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना

Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शेरवानी ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना
जुनावई /चंदौसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता सलीम इकबाल शेरवानी ने मंगलवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर बैठक कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मोदी की जनविरोधी सरकार को हटाना है। हालांकि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रशंसा की। उन्होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र, गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में बैठकें कीं।
विज्ञापन

शेरवानी का कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह तोमर, पूर्व चेयरमैन नूरुद्दीन भाई तथा जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शेरवानी ने सहसावान के नेहरू इंटर कालेज एवं क्षेत्र के मुस्तफाबाद जरैठा तथा बागवाला नैनौल में सभाओं को संबोधित किया। जबकि गुन्नौर विधानसभा के कादराबाद हाईवे रोड पर क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कल भाजपा देशहित में काम कम और देश में नफरत का माहौल फैलाने का काम अधिक कर रही है।हम लोगों को ऐसी पार्टी को देश से दूर करने के लिए हिंदू-मुसलमानों को एक होकर एक रास्ता अपना कर कोई अन्य पार्टी को चुनना होगा। तभी देश की तरक्की संभव हो सकती है। मुसलमानों को ऐसे लोगों से डरने कर कतई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने कोई भी वादे पुरे नहीं किए हैं। न तो हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए हैं। इस मौके पर पीयूष रंजन समेत कई नेताओं ने विचार रखे। सभा में ठाकुर ओमकार सिंह, वेद पाल यादव, विजयपाल यादव, मुजीर भाई, बउउन मौजूद रहे।
विज्ञापन





शेरवानी ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना
सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की तारीफ की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed