{"_id":"593854354f1c1bc6078b45c5","slug":"111496863797-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिला पर गिरी ढांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिला पर गिरी ढांग, मौत
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिला पर गिरी ढांग, मौत
बेटे व भतीजे के शोर मचाने पर दौड़े लोग, मौके पर लगी भीड़
थाना क्षेत्र के गांव टिकटा का है मामला, बेटे की लग्न के लिए महिला लेने गई थी मिट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी। बेटे की लग्न को लेकर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिला के ऊपर पूरी ढांग गिर गई, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए बेटे व भतीजे के शोर मचाने पर आसपास काम रहे लोग व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव टिकटा निवासी महिला शीला देवी (45) पत्नी छन्नू सिंह अपने बेटे रोहताश व भतीजे पोशाकी के साथ घर की लिपाई के लिए निकट ही मिट्टी लेने गए थी। दोपहर 12 बजे करीब मिट्टी खोदते समय ढांग महिला के ऊपर गिर गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही महिला मिट्टी के नीचे पूरी तरह से दब गई। हादसा देख महिला के बेटे व भतीजे ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास काम कर हे लोग व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन मिट्टी हटाने का काम शुरू हो गया। ग्रामीणों की मदद से जल्दी ही मिट्टी हटाई गई और महिला को निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस व प्रशासन को घटना से रखा दूर
बहजोई। मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर महिला की मौत के मामले से पुलिस व प्रशासन को दूर रखा गया। घटना को इत्तिफाकिया बताते हुए पुलिस को कार्रवाई से इंकार किया गया। यह बात दीगर है कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल रंजन शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं थे। इसी के चलते महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं उप जिलाधिकारी चंदौसी अमित कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। अब पता चला है, इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद आनी थी महिला के बेटे की लग्न
बहजोई। मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन बाद मृतक महिला के बेटे की शादी थी। लग्न आने वाली थी। इसके लिए घर से संवार-सुधार व लिपाई के लिए महिला घर के निकट से ही मिट्टी लेने गई थी, कि यह हादसा हो गया।