{"_id":"602ad76b8ebc3ee92860223a","slug":"11-injured-in-chandausi-road-accident-chandausi-news-mbd3797458161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक ने श्रद्धालुओं से भरी मारुति वैन में मारी टक्कर, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप चालक ने श्रद्धालुओं से भरी मारुति वैन में मारी टक्कर, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई (संभल)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रद्धालुओं से भरी वैन और दूध से लदी पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वैन चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वैन सवार श्रद्धालु कादराबाद में कालिका देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद बुलंदशहर के बैलोन में देवी मंदिर जा रहे थे।
सोमवार को जिला बदायूं के थाना वजीरगंज गांव निजामपुर निवासी वैन चालक अनिल कुमार कुछ श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने के लिए जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद में कालिका देवी मंदिर पर लेकर आया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रसाद चढ़ाने के बाद वैन से सभी लोग बुलंदशहर जिले के गांव बैलोन स्थित कालिका देवी मंदिर जा रहे थे। कादराबाद से हाईवे की ओर जाते समय सामने से आ रही दूध से लदी पिकअप गाड़ी से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में बदायूं के गांव निजामपुर निवासी वैन चालक अनिल कुमार (25), बदायूं जनपद के थाना बिसौली गांव अंतापुर निवासी रामकली (55), हरनारायण (30), उनकी पत्नी अनिता (26), जिला बदायूं, थाना कुंवरगांव के गांव बनेई निवासी रामवीर (30), पत्नी कुसमा देवी (28) वर्ष, बेटा हिमांशु (3), बलवीर सिंह (30), जिला बरेली थाना आंवला गांव मोतीपुर निवासी डालचंद्र (40) , उनकी पत्नी कुमारवती (38), बेटा शिवम (11) सहित ग्यारह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वैन चालक अनिल कुमार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना में वैन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। उपचार के बाद घायल श्रद्धालु अपने गंतव्य को चले गए।