{"_id":"5bc647d0bdec2269717a1897","slug":"11-injured-in-a-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से टेंपो सवार 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से टेंपो सवार 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। एनएच पर कार की टक्कर से टेंपो सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, किशोर व महिलाएं भी शामिल हैं। 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। हादसा बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह नौ बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट चंदौसी की ओर जा रहे एक टेंपो में एक कार ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार थाना बिलारी के गांव सरथल खेड़ा निवासी किशोर अरुण व रोहित तथा हिमांचल, थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव बैंटला निवासी महिला कनीज बेगम, किशोर समीर व बालक सुब्हान, थाना बहजोई के गांव कनेटा निवासी महिला क्रांति व उसका बेटा अर्जुन तथा गिहार कालोनी निवासी विक्की व कृष्ण कुमार घायल हो गए। 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने घायल हिमांचल व कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि कुछ घायलों को हड्डी फ्रेक्चर आदि की जानकारी के लिए रेफर किया गया है। एंबुलेंस जब घायलों को सरकारी अस्पताल लाई तो घायलों की चीख - पुकार मचने लगी। सूचना पर कोतवाल अमित कुमार ने हादसे की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त टेंपो को सड़क किनारे खड़ा कराया दिया गया है। कार भी सड़क किनारे खंदी में उतरी मिली। टेंपो व कार चालक की तलाश कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल कराई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन