फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   102 infected found after the second wave for the first time

पहली बार दूसरी लहर के बाद मिले 102 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
102 infected found after the second wave for the first time
संभल। कोरोना संक्रमण जिले में थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पहली बार दूसरी लहर के बाद 102 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1128 हो गई है। इसमें 617 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 511 है। यह संख्या 21 दिनों के भीतर हुई है।
विज्ञापन

पहली जनवरी को दो संक्रमित मरीज मिले थे। अब यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 102 संक्रमित मरीज पहली बार जिले में मिले हैं। जो मरीज मिले हैं इनमें चंदौसी तहसील क्षेत्र के 28 मरीज हैं। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में 16 संक्रमित मिले हैं जबकि संभल तहसील क्षेत्र में यह संख्या 58 पहुंच गई। यह सभी मरीज अलग अलग गांव व कस्बों के हैं। वहीं दूसरी ओर गांव बबैना स्थित वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कराई गई है। इस वृद्ध आश्रम में गुरुवार को नौ कोरोना संक्रमित बुजुर्ग मिले थे। इसी क्रम में जांच की गई है। आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी का कहना है कि जो बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं उनकी हालत ठीक है। अन्य की जांच कराई गई है। सभी को एहतियाती तौर पर दवाई दे दी गई है। उसके अलावा जिले में एक दिन में 102 संक्रमित मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीज पहली बार एक दिन में सामने आए हैं। लगातार जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमण फैल न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed