{"_id":"5cb0f263bdec22140a176915","slug":"101555100259-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली निकालकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली निकालकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। देश के सबसे बड़े पर्व में अधिक मतदान करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा मतदान हो सके। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं और शैक्षिण संस्थान भी आगे आए हुए हैं। शुक्रवार को नगर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें नगर के ब्रजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, हिंद इंटर कालेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं शमिल रहे। सभी ने सांउड, बैनर और स्लोगन के साथ आम जनता को जागरूक किया।
रैली प्रभारी सीपी सिंह, संयोजक नरेंद सिंह बर्तवाल रहे। रैली में वक्ताओं ने कहा कि मतदान आम आदमी का मौलिक अधिकार है। इसलिए सभी लोगों को लोकतंत्र मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। अच्छे और ईमानदारी प्रत्याशी को मतदान करना चाहिए। यह रैली शंकर चौराहे से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर होकर निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने मतदान करने के लिए सभी लोगों से अपील की। इस दौरान वीके खन्ना, यतेंद्र कुमार भाटी, विनीता रस्तोगी, रेशू शर्मा और विद्यालयों के सभी अध्यापक और कर्मचारी शामिल रहे।