फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   देवी दर्शन को उमड़ी भीड़

देवी दर्शन को उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवी दर्शन को उमड़ी भीड़
बहजोई। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन द्वितीय ब्रह्मचारिणी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उपवास रखा। महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह तड़के से ही नगर के रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। चारों ओर मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल समेत माता के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने फल-फूल व मिष्ठान चढ़ाकर पूजा -अर्चना की और उपवास रखा, शाम को महाआरती हुई।
विज्ञापन

मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।
इस बीच श्री देव धाम मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, काली माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, बड़ा मंदिर, मां मंदिर व छोटा मंदिर पर पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी माता के जयकारों की गूंज रही। देर शाम नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर विद्युत उपकरणों की रोशनी मैं अलग ही छटा बिखेर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed