{"_id":"5b77209942c792466408bbe1","slug":"101534533785-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पवांरी के पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पवांरी के पूर्व प्रधान की मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। कस्बा बबराला की साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने आ रहे पूर्व प्रधान को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पंवारी के पूर्व प्रधान किशनलाल (50 वर्ष) पुत्र गंगासहाय शुक्रवार की शाम को अपने भतीजे सत्यपाल पुत्र रामदास के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा बबराला की साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने आ रहे थे। रास्ते में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर फायर स्टेशन के सामने उनके भतीजे ने बाइक हाईवे किनारे खड़ी की और पानी पीने चला गया। जबकि किशनलाल बाइक के निकट खड़े हो गए। तभी सामने से आई एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 की सूचना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भिजवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे कि नरौरा पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुन्नौर प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक बालकेश, संत कबीर नगर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में बहजोई के पाठकपुर में हाईवे का निर्माण कर रही निजी कंपनी में कार्यरत है।