{"_id":"5b64b25a4f1c1b572f8b8167","slug":"101533325914-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने की तालाबंदी
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। 18 माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित रोजगार सेवकों ने गुन्नौर ब्लॉक परिसर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे रोजगार सेवकों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर परिवार का शोषण करने का आरोप लगाया। मानदेय नहीं मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से विकासखंड परिसर गुन्नौर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक कार्यालय का ताला लगाकर कामकाज ठप कर दिया। इससे शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को लौटना पड़ा। तालाबंदी करने के बाद धरने पर बैठ गए। रोजगार सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि रोजगार सेवक ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा योजना के अंतर्गत काम करते हैं जिनसे अधिकारी मनरेगा से अलग हटकर भी काम कराते हैं। अपने बुरे समय को सरकारी कामकाजों में देने वाले रोजगार सेवकों को पिछले 18 माह से मानदेय नहीं मिला है। यह हालत जिले के आठों ब्लॉकों में है। जहां 427 रोजगार सेवकों का 6 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से करीब 46 लाख रुपये का मानदेय बकाया है। अगर समय रहते विभाग के द्वारा उनका मानदेय नहीं दिया गया तो संगठन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पहले दिन तालाबंदी की शुरुआत गुन्नौर ब्लॉक से हुई है। इसके बाद क्रमानुसार सभी ब्लॉकों में तालाबंदी कर कामकाज ठप कराया जाएगा। इस मौके पर खानचंद कुशवाहा, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र यादव, बदन सिंह, भूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश सिंह, रतन सिंह, पवन, चंद्रकेश, भानुप्रकाश, रूपकिशोर, राजकुमार, योगवीर आदि उपस्थित रहे।