फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बबराला में सपाइयों ने मनाया धिक्कार दिवस

बबराला में सपाइयों ने मनाया धिक्कार दिवस

Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बबराला में सपाइयों ने मनाया धिक्कार दिवस
सपाइयों ने मनाया धिक्कार दिवस
विज्ञापन


बबराला। केंद्र की मोदी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने वादा खिलाफी, महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर विरोध जताते हुए मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। धिक्कार दिवस के रूप में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपाइयों ने योगी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कस्बा बबराला के चंदौसी रोड़ पर सपा नेता अमित यादव की नेतृत्व एकत्रित हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया। पैदल मार्च करते हुए चंदौसी रोड से इंदिरा चौक पहुंचे जहां वे हाईवे पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मुख्य चौराहे पर सिलिंडर व बाइक को माला पहनाकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जनता के प्रति वादा खिलाफी की गई है। जिससे डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। सिंचाई की दरों को बढ़ाया गया है। किसान परेशान है। मोदी का सभी को रोजगार देने का वायदा भी खोखला साबित हुआ है। ऐसे में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और यूपी में जंगलराज की सरकार असफल साबित हो रही है। इस मौके पर रुपेश यादव, मेघ सिंह उर्फ बबलू, पप्पू गुप्ता, शरद यादव, लल्लन यादव, ओमप्रकाश, निखिल वार्ष्णेय, राजीव यादव, मुकेश यादव, पंकज कुमार, पारस, काला, छोटे, रिंकू यादव, आकाश, शोभित शर्मा, गौरव, राम बहादुर सिंह, शिब्बू, अंकुश, गुलशन, राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed