फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal Lok Sabha seat: Shanti Devi record intact, got 64% votes in the first election

Sambhal Lok Sabha seat: शांति देवी का रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा, पहले चुनाव में पाए थे 64% मत, यह रहा था गणित

Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर 1977 में बीएलडी के टिकट पर शांतिदेवी ने चुनाव लड़ा था। उनका जीत का रिकॉर्ड 47 साल बाद भी बरकरार है। इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Sambhal Lok Sabha seat: Shanti Devi record intact, got 64% votes in the first election
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनाव के दौरान सभी तरह के रिकॉर्ड बनते हैं और वह टूट भी जाते हैं। संभल लोकसभा के विजेता प्रत्याशी को मिले मत का रिकॉर्ड 47 वर्ष बाद भी बरकरार है। पहले चुनाव में यह रिकॉर्ड बना था। इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


राजनीतिक उठापटक को देखते हुए अब लगता है कि इस रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल है। हालांकि राजनीति में असंभव कुछ नहीं है। 1977 में बीएलडी के टिकट पर शांतिदेवी ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी जुगल किशोर से था।
विज्ञापन


देश में कांग्रेस की हवा चल रही थी। इसलिए कांग्रेस के प्रत्याशी को सबसे मजबूत माना जाता था। जब चुनाव के परिणाम सामने आए तो राजनीति के गलियारों में अलग ही हलचल बन गई थी। क्योंकि शांतिदेवी ने 64.29 प्रतिशत मत पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र में 578983 कुल मतदाता थे। इसमें 339538 वोट पड़े थे। जिसमें 5873 वोट निरस्त हो गए थे। वैध मत 58.64 प्रतिशत पड़े थे। कुल वैध मतों में शांतिदेवी को 214520 मत यानि 64.29 प्रतिशत मत मिले थे।

जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जुगल किशोर को 81656 मत मिले थे जो 24.47 प्रतिशत थे। अन्य पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। शांतिदेवी की जीत का रिकॉर्ड अभी तक कायम है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस रिकॉर्ड को तोड़ना अब मुश्किल साबित होगा। क्योंकि जनता का समर्थन उस समय जितना मिला अब मिलना मुश्किल है। अब धर्म, जाति के आधार पर राजनीति के समीकरण तय होते हैं।

मुलायम सिंह और डॉ. बर्क भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मत कर चुके हैं हासिल
वर्ष 1998 में मुलायम सिंह ने संभल से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें जीत मिली थी। कुल मतदान का 50.04 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। यह दूसरे नंबर का रिकॉर्ड था जो वर्ष 2019 में टूट गया था। वर्ष 2019 में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने गठबंधन सीट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें 55.58 प्रतिशत मत मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed