फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party MLC Shatrudra Prakash joins BJP

झटका: सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर की थी तारीफ

Fri, 31 Dec 2021 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party MLC Shatrudra Prakash joins BJP
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए हैं। वाराणसी से सपा MLC शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। आप भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। 

भाजपा नेता लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि 20 बार जेल और 30 बार गिरफ्तारियां देने वाले प्रकाश तिहाड़ तक गए। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो पीएम मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद।

वहीं, शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गेर कोंग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हर गया है। आज काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है। वो अकल्पनीय काम है। 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रदेश में पूर्वांचल की पहचान मफ़ियाओ से होती थी। आज ज़िलों की पहचान मफ़ियाओं से नहीं हो रही है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed